“Sonakshi Sinha Birthday: सोनाक्षी सिन्हा का 36 वां बर्थडे आज”

Sundriyal

Updated on:

"Sonakshi sinha birthday: सोनाक्षी सिन्हा का 36 वां बर्थडे आज"

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 36 वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पिता शत्रुगन सिन्हा उनके बचपन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और उनके लिए बहुत प्यारा नोट भी लिखा है। साथ ही पिता शत्रुगन सिन्हा ने सोनाक्षी की न्यू वेब सीरीज ‘दहाड़’ में सोनाक्षी की बहतरीन परफॉर्मेंस की भी तारीफ की है।

‘शत्रुगन सिन्हा का बेटी के लिए नोट’

   पिता ने अपनी बेटी की 3 फोटोज ट्वीट की हैं जो की सोनाक्षी की बचपन की फोटोज हैं। 
Sonakshi sinha

पहले ट्वीट पर पिता ने लिखा है

“कितना खूबसूरत समय बीत गया है। इस अच्छे और शुभ दिन पर हमारी आंखों के तारे के लिए ढेर सारा प्यार, आने वाला साल और भी मस्ती भरा, एंटरटेनमेंट और अचीवमेंट से भरा हो। हम सभी को आपकी ताकत और आपके द्वारा हासिल की गई हर चीज पर बहुत गर्व है।”

दूसरे ट्वीट पर पिता ने बेटी को उनकी वेब सीरीज ‘दहाड़’ के लिए बधाई दी हैं और सीरीज की कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं उसके नोट में वह लिखते हैं कि:-“दहाड़ के साथ आपने जो मील का पत्थर बनाया है, जो आज शहर की चर्चा है और सबसे शानदार फिल्मों में से एक है, जो आपके काम में एक और पंख जोड़ती है, जिसे हाल ही में अद्भुत प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।”

तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि

“आप हमेशा हमारे लिए बहुत खास रहेंगी। आपका खास दिन और हर दिन ढेर सारी खुशियों, आनंद और ढेर सारा प्यार लेकर आए। ‘हैप्पी ग्रेट डे!’ भगवान आपका भला करे।”

सोनाक्षी ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए क्या कहा

हर साल जाती हूं घूमने इस टाइम लूंगी ब्रेक। कुछ समय पहले ANI से बात करते समय सोनाक्षी ने बताया की मैं अपने 5-6 सालों से अपने हर बर्थडे पर किसी न किसी ट्रिप पर रहती थी परंतु, इस समय मै अपना बर्थडे अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ मनाऊंगी।

"Sonakshi sinha birthday: सोनाक्षी सिन्हा"

“कौन है Sonakshi Sinha”

सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। सोनाक्षी किसी भी पहचान की मोहताज नही हैं।सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता शत्रुगन सिन्हा तथा अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं। वह फिल्मों में 2010 से आई थी उन्होंने अपनी सबसे पहली फिल्म ‘दबंग’ की थी।उन्हे इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। सोनक्षी सिन्हा से बड़े उनके 2 भाई भी हैं जो की जुड़वा हैं और उनका नाम लव सिन्हा तथा कुश सिन्हा है। सोनाक्षी सिन्हा कभी भी फिल्मों में नही आना चाहती थी क्योंकि वह कॉलेज टाइम में बहुत मोटी थी।आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कॉलेज के वक्त सोनाक्षी का वजन 90 किलो था। उस वक्त वह काफी मोटी दिखती थीं, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना वजन 30 किलो तक घटा लिया था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की वजह से ही सोनाक्षी को बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ कहा जाता है।

Sonakshi Sinha all movies:-

  1. दबंग -2010
  2. राउडी राठौड़ -2012
  3. जोकर -2012
  4. ओह माई गॉड -2012
  5. सन ऑफ सरदार -2012
  6. दबंग 2 -2012
  7. हिम्मतवाला -2013
  8. लुटेरा -2013
  9. ओस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा -2013
  10. बॉस-2013
  11. बुलेट राजा -2013
  12. आर राजकुमार -2013
  13. हॉलिडे -ए सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी-2014
  14. एक्शन-जैक्शन -2014
  15. तेवर-2015
  16. ऑल इज वेल -2015
  17. अकीरा-2016
  18. फोर्स 2 -2016
  19. नूर-2017
  20. इत्तेफाक -2017
  21. वेलकम टू न्यूयॉर्क -2018
  22. हैप्पी फिर भाग जायेगी -2018
  23. यमला पगला दीवाना फिरसे -2018
  24. टोटल धमाल -2019
  25. कलंक -2019
  26. खानदानी सफाखाना -2019
  27. मिशन मंगल -2019
  28. लाल कप्तान -2019
  29. दबंग 3 -2019
  30. घूमकेतु -2020
  31. भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया -2021

Also Read: ये जवानी है दीवानी फिल्म रीलीज को हुए 10 साल पूरे, हुई पार्टी

More on Sonakshi Sinha

Leave a Comment